SDM अनुप्रीत कौर रंधावा हुई गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

 | 
SDM अनुप्रीत कौर रंधावा हुई गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Anupreet Kaur Randhawa PCS : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PCS अधिकारी और SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, SDM का नाम जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच एजेंसियों को शक है कि मुआवजा राशि के वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। Anupreet Kaur Randhawa

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुप्रीत कौर रंधावा पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए के गबन के आरोप हैं। इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में कई अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। Anupreet Kaur Randhawa

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही हैं। इससे पहले तरनतारन ज़िले में पहले SDM के पद पर तैनात रहीं अनूप्रीत कौर पर ज़मीन अधिग्रहण घोटाले में सरकारी खजाने से लाखों की हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया गया था। Anupreet Kaur Randhawa

मिली जानकारी के अनुसार, PCS अधिकारी होने के नाते उन्हें इससे पहले सितंबर 2019 में ज़मीन मुआवजे के घोटाले में पांच अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया था। एक जांच में यह पाया गया था कि ₹1.6 करोड़ का मुआवजा धोखाधड़ी करके उन पांच सह-आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था, जिनकी ज़मीन राजमार्ग के लिए कभी अधिग्रहित ही नहीं की गई थी। Anupreet Kaur Randhawa

जानकारी के मुताबिक, अनूप्रीत जनवरी 2018 से फरवरी 2019 तक ज़मीन अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी (CALA) के पद पर तैनात थीं। मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। आगे की जांच में इस घोटाले की कुल रकम ₹3।91 करोड़ आंकी गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News