स्टेट टैक्स ऑफिसर की नौकरी छोड़ बनी SDM, जानिए उपासना शर्मा की सफलता की कहानी

 | 
स्टेट टैक्स ऑफिसर की नौकरी छोड़ बनी SDM, जानिए उपासना शर्मा की सफलता की कहानी

Udaipur Times, SDM Upasana Sharma Success story : हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली उपासना शर्मा (Upasana Sharma) ने 9वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। 

इस उपलब्धि के साथ उनका चयन बिहार प्रशासनिक सेवा में एसडीएम (Sub-Divisional Magistrate) के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश में स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और नौकरी के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की।

पुणे से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की

उपासना शर्मा की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के रोहिणी स्थित सचदेवा पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और फिर गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स, पुणे से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। सिविल सेवा की तैयारी शुरू करने से पहले उपासना ने उत्तराखंड सरकार के एक प्रोजेक्ट में काम किया। इसके बाद उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय के तहत मीडिया असिस्टेंट के रूप में भी सेवाएं दीं। इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया।

नौकरी के साथ ही UPPCS की तैयारी शुरू की

उन्होंने नौकरी के साथ ही UPPCS 2024 की तैयारी शुरू की और परीक्षा में सफलता हासिल कर स्टेट टैक्स ऑफिसर बनीं। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और नौकरी के साथ BPSC 70वीं परीक्षा की तैयारी की।
 
BPSC में 9वीं रैंक प्राप्त की

उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर बिहार प्रशासनिक सेवा में एसडीएम का पद प्राप्त किया। BPSC का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपासना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी भी साझा की।

उपासना शर्मा की सफलता उन अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका सफर बताता है कि सही रणनीति, निरंतर मेहनत और समय प्रबंधन से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News