हरियाणा में सिंचाई विभाग में कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोपों में घिरे SDO सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा में सिंचाई विभाग में कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोपों में घिरे SDO सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहाबाद में सिंचाई विभाग में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपों में घिरे रतिया सब डिवीजन के SDO सीडीसी राजेंद्र सिंह कुंडू को निलंबित कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

SDO का निलंबन उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अनुशंसा पर किया गया है। ज्ञात रहे कि 13 जुलाई को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के समक्ष SDO राजेंद्र सिंह कुंडू के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने और उन्हें कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत पहुंची थी। Haryana News

मंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को SDO के निलंबन की अनुशंसा करने के निर्देश दिए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि SDO का अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति व्यवहार उचित नहीं है और उनकी कार्यशैली के कारण कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। इसके बाद उपायुक्त की ओर से निलंबन की अनुशंसा की गई, जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए SDO को निलंबित कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News