वाना गांव में हुई एसडीओ की रात्रि चौपाल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में खुले में शौचमुक्त गांव घोषित करने की श्रृंखला के तहत वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के वाना गांव में मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण का संकल्प लेते हुए खुले में शौच से मुक्ति का संदेश प्रतिध्वनित किया।

 | 

वाना गांव में हुई एसडीओ की रात्रि चौपाल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में खुले में शौचमुक्त गांव घोषित करने की श्रृंखला के तहत वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के वाना गांव में मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण का संकल्प लेते हुए खुले में शौच से मुक्ति का संदेश प्रतिध्वनित किया।

गांव के चौराहे पर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे लगी इस रात्रि चौपाल में एसडीओ मुकेश कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन के लिए हर घर में शौचालय का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बीमारियों से बचाव और डायरिया जैसी बीमारियों से बच्चों की अकाल मौत को टालने की दृष्टि से स्वच्छता की राह अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर रोहित गुप्ता द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के रूप में संपूर्ण पंचायत समिति को खुले में शौचमुक्त घोषित कराने के लिए ग्रामीणों को संकल्पित होने का आह्वान किया।

चौपाल में तहसीलदार हेमशंकर दशोराए विकास अधिकारी दुर्गेश माहेश्वरीए जिला परिषद सदस्यए पंचायत समिति सदस्यए सरपंचए उपसरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्तिए शिक्षकों की कमी और बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याएं रखी जिस पर एसडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए।

चौपाल में एसडीओ ने बताया कि आगामी 15 सितंबर तक वाना गांव को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर बताया गया गांव में अभी भी 160 परिवारों के शौचालयों का निर्माण बकाया है। एसडीओ के आह्वान पर इन वंचित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने की मंशा जताई। गांव में शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण करवाने तथा अन्य लोगों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 10.10 ग्रामीणों वाले जागरूकता दलों का गठन किया गया। इन दलों से आह्वान किया गया कि वे गांव में सुबह.शाम में खुले में शौच जाने वाले लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करे और जागरूकता पैदा करें साथ ही जिन परिवारों ने शौचालयों का निर्माण कर लिया है उनको प्रेरित करें कि वे शौचालय से वंचित परिवारों को शौचालय के उपयोग करने दें। एसडीओ के आह्वान पर मौके पर कई ग्रामीणों ने अपने शौचालयों का उपयोग करने के लिए सहमति जताई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News