अंतरकक्षा टूर्नामेंट का दूसरा दिन रहा रोमांचक

विद्याभवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में चल रहे अंतरकक्षा क्रिकेट और वॉलीबाल का आज दूसरा दिन पॉलीटेक्निक मैदान में रोमांच भरा रहा। आज से क्रिकेट और वॉलीबाल टूर्नामेंट के साथ चेस की प्रतियोगिता भी शुरू हुई।

 | 

टूर्नामेंट आयोजक ने बताया कि पहला मैच कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष और कंप्यूटर साइंस द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच हुआ, जिसमें कंप्यूटर साइंस द्वितीय और तृतीय वर्ष ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 2 विकेट के साथ 125 रनों की पारी खेली। वहीँ कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्रों ने 5 विकेट में 106 रन बनाकर 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

वॉलीबाल टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में दो दमदार मैच हुए जिसमें ग्रुप-बी में इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के मध्य खेला गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 2-1 से जीत हासिल की। वही ग्रुप-सी में इलेक्ट्रॉनिक, सिविल प्रथम वर्ष एवं इलेक्ट्रिकल द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच हुआ जिसमे इलेक्ट्रिकल ने 2-0 से जीत हासिल की।

गर्ल्स चेस की प्रतियोगिता भी शुरू जिसमें इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की रेनू मघ्नानी प्रथम व मोनिका यादव द्वितीय स्थान पर रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News