मयूरी-2013 का दूसरा दिन
बी.एन कन्या महाविद्यालय में चल रहे मयूरी कार्यक्रम का आज दूसरा दिन बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि बी.एन कन्या महाविद्यालय के प्रचार्य एन.एल शर्मा, सलुम्बर बी.एन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम सिंह व राजसमंद बी.एन महाविद्यालय के प्राचार्य इन्दर सिंह राठौड़ थे।

उत्सव के दुसरे दिन छात्रसंघ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई जैसे क्विज, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट। इसमें सभी विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। क्विज में वाणिज्य, साइंस, आर्ट्स, बी.सी.ए और बी.बी.एम की छात्राओं ने भाग लिया जिसमें बी.बी.एम, साइंस व वाणिज्य विभाग के छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया वही दूसरी प्रतियोगिता के परिणाम कल घोषित होगे।
डी.एस.डब्ल्यू लश्मी सिंह ने कहा कि आज की प्रतियोगिता बहुत ही रंगारंग थी। कई छात्राओं ने अपने नाखूनों पर अपनी कला प्रदर्शित की तो वही विद्यार्थियों ने फेस पर अलग लग तरह के चित्र बना कर अपनी प्रतिभा को निखारा और इनके बाद हुई क्विज जिसमें सेकण्ड्स में छात्राओं ने प्रश्नों का उत्तर दिया। संस्कृति सचिव ने कहा कि मयूरी कॉलेज का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है जिसमें सभी छात्राएं अधिक संख्या में भाग लेती हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal