पुलिस न्यूजलेटर ‘द्स्तक’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन
पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव ने 'द्स्तक' न्यूजलेटर का विमोचन बुधवार को उदयपुर रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों के समक्ष किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव ने ‘द्स्तक’ न्यूजलेटर का विमोचन बुधवार को उदयपुर रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों के समक्ष किया गया।
बाल संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए डूंगरपुर जिले में पुलिस विभाग, यूनिसेफ के सहयोग से बाल मित्र पुलिस परियोजना का संचालन कर रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में डंूगरपुर जिले में 10 पुलिस थानों को बाल मित्र पुलिस थानों के रुप में विकसित किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम 2000, पोक्सो एक्ट 2012 तथा बाल अधिकारों पर समय.समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। बाल वत्सल वार्ता के तहत बच्चों को पुलिस थानों पर तथा पुलिस अधिकारियों की विद्यालयों में नियमित वार्ता कराई जाती है।
पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव ने इस नवीन प्रयास की सराहना करते हुए बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत से आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की।
