द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर शुरू
उदयपुर 10 मई 2019 चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर हाॅटल ब्ल्युबेल, 100 फीट रोड़, शोभागपुरा स्थित ए.सी. हाॅल में शुरू हुई। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 5 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर मे 30 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 5 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर द्वारा दिए गए विशेष सेशन से सभी प्रतिभागी अभिभूत हुए। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी राजेन्द्र तेली अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े आर्बिटर व निलेश कुमावत फीड़े आर्बिटर थे तथा उद्घाटन समारोह मे प्रशिक्षणकर्ता श्री निरज कुमार मिश्रा जी अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर को मारवाड़ी पगड़ी व उपरना ओड़ाकर स्वागत किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सभी खिलाडियो को टी-शर्ट चेस किट, नोटेशन बुक प्रदान की गई तथा प्रमाण-पत्र, साइमल डिसप्ले खेलने का मौका मिलेगा। प्रथम दिन हुए दो सत्रो में अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर द्वारा ओपनिंग, एंड गेम के बारे मे बताया। ओपनिंग गेम मे – सफेद मोहरो से ई.4 के सामने सेन्टर काउन्टर अटेक ओपनिंग, केरो केन ओपनिंग, फ्रेंच ओपनिंग, सिसिलियन ओपनिंग, ओपन गेम, एलकाईन डिफेन्स की शुरूआत की बारीकिया बताई। एंड गेम मे – पाॅन एडिंग, सेम कलर बिशप एडिंग, (बी, जी, एच, ए) पाॅन एडिंग के बारे मे बताया व खिलाड़ियो से भी पज़ल कराई। यह प्रशिक्षण शिविर 10 से 14 मई तक आयोजित होगा। शहर मे चेस इन लेकसिटी के द्वारा दुसरी बार इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है।