ग्रंथ अबेकस में दूसरे स्थान पर
मलेशिया के प्रसिद्ध यू सी मास अबेकस संस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित एक दिवसीय अबेकस प्रतियोगिता में उदयपुर के लाडले ग्रंथ कोठारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मलेशिया के प्रसिद्ध यू सी मास अबेकस संस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित एक दिवसीय अबेकस प्रतियोगिता में उदयपुर के लाडले ग्रंथ कोठारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 7 वर्ष तक के आयु वर्ग में ग्रंथ ने पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान पर जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। यू सी मास द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से आये 1500 बच्चों ने भाग लिया।
बौद्धिक अंक गणितीय गणना को तीव्र और अल्प समय में हल करने वाले तरीकों पर आधारित इस पाठयक्रम और प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और दिमाग दौड़ाते चेहरे अदभुत आकर्षण पैदा कर रहे थे। प्रतियोगिता में द्वितीय रहने पर ग्रंथ को प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान की गयी। ग्रंथ के पिता गौरव कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर से भी कर्इ विधार्थियों ने भाग लिया।