Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, रि-अपियर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार तथा डीएलएड की परीक्षाएं 1 से 24 अक्टूबर तक होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि प्रदेश के 140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 82,037 परीक्षार्थी व छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। इनमें सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के अलावा डीएलएड के 42,500 छात्र-अध्यापक शामिल हैं। नकल रोकने के लिए 26 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू रहेगी। Haryana News
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा। रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पर प्रिंट कर आवेदन के समय अपलोड की गई फोटो लगाना और सत्यापित करवाना जरूरी है। प्रवेश-पत्र व मूल पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश-पत्र को लेमिनेट न करवाएं। मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।