हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में धारा 163 लागू ! जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 21 जून 2026 को परीक्षा के दौरान प्रभावी रहेंगे।
जारी आदेशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना अधिकृत पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों के संचालन पर रोक लगाई गई है। परीक्षा कार्य से सीधे तौर पर संबंधित नहीं होने वाले राज्य सरकार के अधिकारियों तथा अन्य व्यक्तियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के भीतर वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के वाई-फाई उपकरण या गैजेट्स का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। साथ ही लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके अलावा मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरणों के उपयोग और उन्हें साथ रखने पर भी सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश परीक्षा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
साथ ही किसी भी व्यक्ति को आग्नेयास्त्र, तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, भाला, चाकू, लाठी, साइकिल चेन अथवा किसी अन्य प्रकार के आक्रामक हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे हथियारों के साथ किसी भी प्रकार की गतिविधि से सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गयी है।
हरियाणा में NEET परीक्षा केंद्र लगभग सभी प्रमुख जिलों में बनाए जाते हैं। एनटीए (NTA) द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, हरियाणा में कुल 19 परीक्षा शहर (जिले) निर्धारित किए गए हैं।
हरियाणा के मुख्य NEET परीक्षा शहर / जिले:
फरीदाबाद (Faridabad)
गुरुग्राम (Gurugram)
अंबाला (Ambala)
करनाल (Karnal)
भिवानी (Bhiwani)
हिसार (Hissar)
झज्जर (Jhajjar)
जींद (Jind)
कैथल (Kaithal)
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
महेंद्रगढ़ (Mahendragarh)
मेवात / नूह (Mewat - Nuh)
पलवल (Palwal)
पानीपत (Panipat)
रेवाड़ी (Rewari)
रोहतक (Rohtak)
सिरसा (Sirsa)
सोनीपत (Sonipat)
यमुनानगर (Yamuna Nagar)
इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। जारी आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों एवं स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में चार या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।
आदेश के तहत जिला फरीदाबाद की सीमा में संचालित सभी फोटोकॉपी (फोटोस्टेट) दुकानों तथा कोचिंग संस्थानों को 21 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र परिसर अथवा उसकी सीमा के भीतर मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी भी प्रकार के संचार माध्यम ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2526 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें राजकीय नेशनल कॉलेज में 480 परीक्षार्थी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में 480 परीक्षार्थी, राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक शाह सतनाम सिंह चौक में 480 परीक्षार्थी, राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन बरनाला रोड में 480 परीक्षार्थी तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा में 366 तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
