फतेहसागर पर फिल्माया गया एल्बम जुदा जुदा का सीन

उदयपुर की फतहसागर झील पर कल 18 जनवरी को एसएमपी प्रोडकशन के तत्वावधान में बनाई जा रही वीडियो एल्बम जुदा जुदा  का पहला सीन फिल्माया गया। इस एल्बम के लीड रोल में फतेहनगर के मुरली वैष्णव अभिनय करते नज़र आएंगे।

 | 

एसएमपी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस एल्बम के निर्देशक एस मोईन खान है, जो की अपने बैनर तले कई एल्बम बना चुके है। एस मोईन खान स्वयं भी अभिनय और अच्छे सिंगर के रूप में पहचाने जाते है। जुदा जुदा  नामक एल्बम के गीत को अपने शब्दों और संगीत से विशाल मेवाड़ा ने सजाया है। जबकि मेक अप आर्टिस्ट की ज़िम्मेदारी नोवेल्टी सैलून के कमलेश सेन ने निभाई है।

एसएमपी प्रोडक्शन के कर्ता धर्ता एस मोईन खान ने बताया की यह गाना आगामी माह की 14 तारीख यानि वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News