चयनित हज यात्रियों को पहली क़िस्त 15 फरवरी तक जमा करवानी होगी
राजस्थान स्टेट हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया की ओर से हज 2020 के चयनित हज यात्रियों की पहली किस्त प्रति हाजी 81000/- रू. 16 जनवरी से 15 फरवरी तक जमा करवानी है।
| Jan 16, 2020, 12:31 IST
हज कमेटी के खाते में 81000/- रू. जमा कराकर पे स्लिप के साथ ओरिजनल पासपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट, प्रति हाजी 2 फोटो, केन्सल चैक या बैंक पास बुक की फोेटोकाॅपी, एड्रेस प्रूफ, आईडी की फोटोकाॅपी हज हाउस जयपुर भेजनी है।
उदयपुर 16 जनवरी 2020 । राजस्थान स्टेट हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया की ओर से हज 2020 के चयनित हज यात्रियों की पहली किस्त प्रति हाजी 81000/- रू. 16 जनवरी से 15 फरवरी तक जमा करवानी है।
हज संयोजक जहीरूद्धीन सक्का ने बताया कि हज कमेटी के खाते में 81000/- रू. जमा कराकर पे स्लिप के साथ ओरिजनल पासपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट, प्रति हाजी 2 फोटो, केन्सल चैक या बैंक पास बुक की फोेटोकाॅपी, एड्रेस प्रूफ, आईडी की फोटोकाॅपी हज हाउस जयपुर भेजनी है।
इस बार हज 2020 के उदयपुर संभाग से 331 हज यात्री चयनित हुए है। उदयपुर से 101, चित्तौड़गढ़ से 95, बांसवाडा से 47, डूंगरपुर से 26, राजसमन्द से 35, प्रतापगढ से 35 यात्री है।
