गिट्स के 19 विद्यार्थियों का प्रमुख मेनुफेक्चरिंग कम्पनी पेसिफिक इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में चयन

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा इन्जिनियरिंग के 19 विद्यार्थियों का चयन पेसिफिक इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ग्रेजुएट इन्जिनियरिंग ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि पेसिफिक इण्डस्ट्रीज 1989 से क्वाटर्स, ग्रेनाइट, मार्बल, टाइल्स व सिरेमिक आदि के क्षेत्र में विश्व के 40 देशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कम्पनी से आए कम्पनी ऑफिशियल बी.वी. रमना (प्लांट हेड) व एच. आर. मैनेजर ललित चौधरी ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी प्रोफाइल व जाॅब प्राफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।

उसके पश्चात् तकनीकी एवं एच.आर. इन्टरव्यू के माध्यम से मैकेनिकल इन्जिनियरिंग के निशान मालवीय, राहुल पांचाल, यशपाल सिंह राणावत, फराज अंसारी, विनय कुमार यादव, शुभम् ओझा, अंकुर श्रीमाली, प्रीतम सिंह राणावत, मुकेश खटीक, जगदीश चन्द्र खटीक इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के दीपक सिंह झाला, विक्रम सिंह कितावत, नरेश कुंमार भाँड, हाॅशांग भंभानी इलेक्ट्रिाॅनिक्स इन्जिनियरिंग ब्रान्च के ईश्वर कुमार, रोहन शर्मा, इशिता सोमानी ऑटोमोबाइल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के शुभम् मेनारिया व विकास सालवी का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियरिंग ट्रेनी के पद पर किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News