गिट्स के 7 विद्यार्थियो का टीसीएस में असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर चयन

टी.सी.एस. भारत की मल्टीनेशनल कम्पनी है जो इनफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में 46 देशों में 1968 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। टी.सी.एस. भारत की टाॅप आई टी कम्पनी हैं। 
 | 
आरूष बोलिया, चौधरी विक्रम नरेश, फ़खरूद्दीन, लक्षिता सुथार, पूर्वा पोरवाल, रौनक जैन व एम.सी.ए. की विद्यार्थी कल्पना उपाध्याय का चयन असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर हुआ। 

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर बी.टेक कम्प्यूटर र्साइंस इन्जिनियरिंग के 06 तथा एम.सी.ए. के 01 विद्यार्थी का चयन टी.सी.एस. कम्पनी में असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर के पद पर 3.36 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि टी.सी.एस. भारत की मल्टीनेशनल कम्पनी है जो इनफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में 46 देशों में 1968 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। टी.सी.एस. भारत की टाॅप आई टी कम्पनी हैं। 

विद्यार्थियों का चयन ऑनलाईन परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू और एच.आर. इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर र्साइंस इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी आरूष बोलिया, चौधरी विक्रम नरेश, फ़खरूद्दीन, लक्षिता सुथार, पूर्वा पोरवाल, रौनक जैन व एम.सी.ए. की विद्यार्थी कल्पना उपाध्याय का चयन असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर हुआ। 

संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बाबू लाल जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियो के सवर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News