गिट्स के विद्यार्थियों का हिन्दुस्तान जिंक में चयन

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज (गिट्स), के विद्यार्थियों का ऑफ कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा उदयपुर स्थित वेदान्ता ग्रुप कम्पनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में बी. टेक के 3 विद्यार्थियों का जे.एस.ओ. ट्रेनी के पद पर 5.25 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक वेदान्ता ग्रुप की जानी मानी कम्पनी है और विश्व में द्वितीय नम्बर पर जिंक का प्रोडक्शन करती हैं।

गिट्स के विद्यार्थियों का हिन्दुस्तान जिंक में चयन

इस कम्पनी में ऑफ केम्पस प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स का चयन एन.सी.सी. के स्पेशल एन्ट्री के स्कीम के अन्तर्गत हुआ जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागी सम्मलित थे एवं लिखित परीक्षा एवं पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से तीन स्टूडेंट्स का चयन जे.एस. . के पद पर 5.25 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ। जिसमें बी.टेक. कम्प्यूटर साईंस इन्जिनियरिंग ब्रान्च दो छात्राओं हर्षिता पुरसवानी एवं आयुषी खण्डेलवाल तथा मेकेनिकल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के सिद्धार्थ सिंह चौहान का चयन हुआ। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डॉ. के.एन. सेठ व फाइनेंस कन्ट्रोलर बी. एल. जांगिड़ ने गिट्स के चयनित छात्रों को बधाई दी।

गिट्स के विद्यार्थियों का हिन्दुस्तान जिंक में चयन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News