गिट्स के स्टूडेंट्स का एमएनसी में चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में उदयपुर की टॉप आईटी एम.एन.सी. अदवैया सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड में तीन बी.टेक. के स्टूडेंट्स का एम.टी.एस. पद पर 2.4 से 3.0 लाख के पैकेज पर चयन हुआ।

The post

 | 
गिट्स के स्टूडेंट्स का एमएनसी में चयन

बुधवार, 14 दिसंबर को गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में उदयपुर की टॉप आईटी एम.एन.सी. अदवैया सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड में तीन बी.टेक. के स्टूडेंट्स का एम.टी.एस. पद पर 2.4 से 3.0 लाख के पैकेज पर चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेण्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी से आये आपरेशन हेड सौरभ प्रणय एवं एच.आर. जिज्ञासा जैन ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया। कम्पनी की एक्सींक्यूटीव सी.ओ.ओ. डायरेक्टर रूचिका गौधा ने विद्यार्थियों की कम्पनी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से तीन विद्यार्थी रौनक जैन व अब्बास अली साइकलवाला बी.टेक. (इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन ब्रांच) और दिक्षिता जैन (कम्प्यूटर साइन्स ब्रांच) का एम.टी.एस. पद पर चयन किया।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ केएन सेठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं निर्देश दिया कि सभी चयनित विद्यार्थी अपना काम लगन से करें ताकि निकट भविष्य में कम्पनी द्वारा गिट्स के स्टूडेंट्स को प्राथमिकता मिलें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News