विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों का कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा जेनपेक्ट में चयन

मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविध्यालय के विज्ञान महाविद्यालय में व्यावसायिक प्रक्रिया एवं तकनीकी प्रबंधन में जेनपेक्ट एवं दिल्ली में स्थित प्लेसमेंट ऐजेन्सी द्वारा केम्पस साक्षात्कार आयोजित किया गया।

 | 

इस साक्षात्कार हेतु सितम्बर माह में एस्पारिंग माइंड द्वारा विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित एम.केट. परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों में से जेनपेक्ट द्वारा चयनित बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं एम.एससी. अंतिम वर्ष के 100 से अधिक विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार के पष्चात् 10 से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के चेयरमेन प्रो महीप भटनागर एवं समन्वयक प्रो कनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकानाएँ प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News