ट्राफिक अम्बेसडर एलिट किड्स का चयन
रोटरी क्लब एलिट व मुस्कान फाउण्डेशन की ओर से शनिवार संाय 4 बजे रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में ट्रेफिक प्रश्नोत्तरी पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्राफिक अम्बेसडर के 3 एलिट किड्स का चयन होगा।

क्लब अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने बताया कि गत 1 माह से विभिन्न स्कूलों ट्राफिक अम्बेसडर बच्चों के चयन के लिए विभिन्न राउण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया,उसमें से अंतिम राउण्ड के लिए 60 बच्चों का चयन किया गया।
इस अंतिम राउण्ड में 3 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया जाएगा, जो आगे जा कर ट्राफिक पुलिस के ब्राण्ड अम्बेसडर बनेंंगे। जिन्हें एलिट किड्स कहा जाएगा।
ये बच्चे आगामी वर्ष तक शहर के विभिन्न स्कूलों में जा कर बच्चों को ट्रेफिक नियमों के बारें में जानकारी देंगें। सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस व परिवहन विभाग का सहयोग प्राप्त है।