गिट्स के दो विद्यार्थियों का प्रमुख टेलीकाॅम कम्पनी विवो इण्डिया में चयन
उदयपुर 28 मार्च 2019, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इंटरव्यू द्वारा एमबीए के दो विद्यार्थियों का चयन प्रमुख देश की टेलीकाॅम कंपनी विवो इण्डिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर हुआ। ट्रेनिंग के दौरान इन विद्यार्थियों को 20 हजार का स्टाइफण्ड मिलेगा। ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद कंपनी नियमानुसार सालाना पैकेज कम्पनी निर्धारित करेगी।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कंपनी के आफिशियल जोनल एचआर योगेन्द्र सिंह शक्तावत व उनकी टेक्नीकल टीम ने सर्वप्रथम कंपनी एवं जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपरान्त लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू द्वारा एमबीए की छात्रा स्तुति आमेटा व अनिशा माथुर का मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की।