अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एवं ब्रिटेन के शिक्षा अनुसंधान के संयुक्त लीडरशिप प्रोग्राम में गिट्स के दो प्रोफेसर का चयन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के दो प्राफेसर, प्रो. राजीव माथुर व प्रो. हेमन्त साहू का चयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली एवं ब्रिटेन के शिक्षा अनुसंधान के संयुक्त लिडरशिप प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए हुआ। दोनो प्रोफेसर 19 नवम्बर 2018 से शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में तीन स

 | 

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एवं ब्रिटेन के शिक्षा अनुसंधान के संयुक्त लीडरशिप प्रोग्राम में गिट्स के दो प्रोफेसर का चयन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के दो प्राफेसर, प्रो. राजीव माथुर व प्रो. हेमन्त साहू का चयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली एवं ब्रिटेन के शिक्षा अनुसंधान के संयुक्त लिडरशिप प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए हुआ। दोनो प्रोफेसर 19 नवम्बर 2018 से शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में तीन सप्ताह के पहले चरण में शिरकत करेंगे

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि भारत तथा ब्रिटेन के बीच तकनीकी ज्ञान तथा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली एवं ब्रिटेन के शिक्षा अनुसंधान के संयुक्त लीडरशिप प्रोग्राम सन् 2006 से चल रहा हैं जिसके तहत बिजनेस, ऊर्जा, औद्योगिक नीति तथा तकनीकी विकास को आपस में साझा करना तथा उसको बढ़ावा देना हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सयुंक्त शैक्षणिक अभ्यास तथा इंस्टीट्यूट शैक्षणिक प्रक्रिया को विकसित करना हैं जिससे वैश्विक स्तर पर एक समान रूप से तकनीकी शिक्षा का प्रसार संभव हो सके। इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पूरे भारत वर्ष से 100 प्रोफेसर का चयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा किया गया हैं जिसमें प्रो. राजीव माथुर व प्रो. हेमन्त साहू प्रमुख हैं। यह गिट्स व पूरे उदयपुर के लिए गर्व का विषय हैं। वित्त नियंत्रक बी.एल.जांगिड़ ने चयनित प्रवक्ताओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News