गिट्स के इंजियनियरिंग के दो विद्यार्थियों का अदवाया सॉल्यूशन में चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में उदयपुर की टॉप आईटी एमएनसी अदवाया सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड में बी.टेक. के दो विद्यार्थियों का चयन सॉफ्टवेयर डवलपर के पद पर हुआ।

 | 

गिट्स के इंजियनियरिंग के दो विद्यार्थियों का अदवाया सॉल्यूशन में चयनगीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में उदयपुर की टॉप आईटी एमएनसी अदवाया सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड में बी.टेक. के दो विद्यार्थियों का चयन सॉफ्टवेयर डवलपर के पद पर हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी से आए ऑपरेशन हैड सौरभ प्रणय ने प्रजेनटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया। कम्पनी की एक्जि़क्यूटीव डायरेक्टर रूचिका गौधा ने विद्यार्थियों को कम्पनी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से दो विद्यार्थी निखिल दर्जी बी.टेक. (इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन ब्रांच) और नंदीनी रावल (कम्प्यूटर साइन्स ब्रांच) का सॉफ्टवेयर डवलपर पद पर चयन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News