स्व. जगन्नाथ प्रसाद चौबे को दी भाव भीनी श्रधांजलि
3 जनवरी देश की स्वतंत्रता के लिये लड़ने वाले जाबाजों की एक पीढी अब गीनी चुनी रह गयी है। देश प्रेम और देशभक्ति की मिसाल स्व. जगन्नाथ प्रसाद चौबे का देहांत रविवार को हुआ, आज उन्हें गांधी स्मृति मंदिर समिति में भाव: भीनी श्रद्धान्जली अर्पित की गयी।

श्रद्धान्जली सभा में वयोवृद्ध गांधीवादी विजय लाल तालिया ने उन्हे सच्चा भारतीय बताते हुये कहा कि – “आजादी के पश्चात सामाजिक विकास में उनका योगदान सदा याद किया जाता रहेगा”।
श्रद्धान्जली सभा में अध्यक्ष राधेश्याम मेहता, सुशील दशोरा प्रसानिक सेवा के पूर्व अधिकारी अभय कुमार जैन, नीतेश सिंह। सामाजिक कार्यकर्ता जमनालाल दशोरा, झील हितेषी हाजी नूर मोहम्मद, हाजी सरदार महोम्मद, महेन्द्र सिंह झाला तथा सूरेन्द्र सिंह चुंडावत ने विचार व्यक्त किये। श्रद्धान्जली सभा का संयोजन नन्द किशोर शर्मा ने किया।