स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 4 सितम्बर से

मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 4 सितम्बर गुरूवार से बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में आयोजित होंगी।

 | 

मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 4 सितम्बर गुरूवार से बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में आयोजित होंगी।

समिति की निर्देशिका मंजू राजमाली ने बताया कि 2 दिवसीय यह शतरंज प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 6 चक्रों मे आयोजित होगी जिसमें सभी वर्ग अण्डर 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेगे।

आयोजन प्रमुख व चेस इन लेकसिटी के डॉ. दिलिप सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता 2 ग्रुप जिसमें अण्डर-7, 9, 11, 13 गु्रप ”ए“ और अण्डर-15, 17, 19 ग्रुप ”बी“ में आयोजित होगी। प्रत्येक वर्ग के प्रथम दो बालक व एक बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। शेष सभी शातिरों को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी 4 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 08ः00 से 09ः00 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर में इस प्रकार के आयोजन कर खिलाड़ीयों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित करना।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News