स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू
मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज गुरूवार को बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में हुआ।
मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में स्व. भुपेंद्र जंग बहादुर राणा स्मृति लेकसिटी बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज गुरूवार को बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में हुआ।
समिति की मंजू राजमाली ने बताया कि पहले दिन हुए कड़े मुकाबलों में गु्रप ए में कुनाल छाबड़ा ने दूसरी वरियता प्राप्त धु्रव दक को व गु्रप बी में चन्द्रजीत सिंह राजावत ने प्रथम वरियता प्राप्त योगेश हिंगड़ व भव्य गहलोत ने मुदित बाबेल हराकर बढ़ा उलटफेर किया।
प्रतियोगिता में कुल करीब 15 विद्यालय व महाविद्यालय के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। मुख्य निर्णायक रिषि सालवी के अनुसार तीसरे चक्र के परिणाम इस प्रकार रहे-गु्रप ए में- प्रभव माहेश्वरी ने राहुल शर्मा, यश मण्डावरिया ने अरूण कटारिया, भावेश पंडियार ने वंदन लोढ़ा, गौतम कटारिया ने कुनाल छाबड़ा, धु्रव दक ने प्रखर पाठक, देवांश चैचाणी ने प्रतीक सोनी, कनिष्क नारंग ने प्रथम राठौड़, राज कुमावत ने अक्षिता जैन, अनिशा जैन ने वत्सल श्रीवास्तव, चिन्मय जैन ने अदित्य भारद्वाज को हराकर अपने-अपने वर्गो में बढ़त बनाई।
उसी प्रकार गु्रप बी में चन्द्रजीत राजावत ने निखिल यावद, भव्य गहलोत ने मुदित बाबेल, कुशाघ्र चित्तोड़ा ने नेहा राजानी, दिपिका साहू ने दिपांश बंसल को हराकर अपने-अपने वर्गो में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता का अगला कल शुक्रवार प्रातः 08:00 बजे खेला जायेगा।
