स्व. देवीशंकर श्रीमाली की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

आर.एन.टी कॉलेज के सेमिनार हाल में आज दोपहर 1 बजे मातेश्वरी टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज द्वारा मनीषी स्व. देवीशंकर श्रीमाली की स्मृति में एक अंतर महाविध्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 52 छात्र-छात्राओ ने "वर्तमान शिक्षा प्रणाली नैतिक मूल्यों के उन्नयन में समर्थ है" विषय पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचारो को सभागार में प्रस्तुत किया।

 | 

स्व. देवीशंकर श्रीमाली की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

आर.एन.टी कॉलेज के सेमिनार हाल में आज दोपहर 1 बजे मातेश्वरी टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज द्वारा मनीषी स्व. देवीशंकर श्रीमाली की स्मृति में एक अंतर महाविध्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 52 छात्र-छात्राओ ने “वर्तमान शिक्षा प्रणाली नैतिक मूल्यों के उन्नयन में समर्थ है” विषय पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचारो को सभागार में प्रस्तुत किया।

मातेश्वरी टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. शोभा गोलवल्कर ने बताया की स्व. देवीशंकर श्रीमाली पुस्तकालय विज्ञान में रूचि रखते थे, श्रीमाली ने कृषि अध्येताओ के लिए निधि रूप में अपने अर्जित ज्ञान को अपनी पुस्तक “रेफरेंस सोर्स इन एग्रीकल्चर” में लिखा है, श्रीमाली ने व्यवसायिक वृति से 1989 में सेवानिवृत्तहोने के बाद, समाज में व्याप्त विडंबनाओ व विसंगतियो को दूर करने के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़ गए, जबतक वे सक्षम थे उन्होंने मिशन के ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिकता की अलख जगाई।

गोलवल्कर के बताया की समारोह में सु वि वि के कुलपति प्रो इन्द्र वर्धन त्रिवेदी, आर.एन.टी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कौशिक तथा डॉ. विजयलक्ष्मी चौहान के साथ कई अतिथिगण उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News