97वीं जयंती पर किया स्व. मोहनलाल सुखाडिया को नमन
आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिया की जयंती पर आज विभिन्न जगहों पर कई आयोजन हुए।

आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिया की जयंती पर आज विभिन्न जगहों पर कई आयोजन हुए।
आयोजन की श्रंखला में, दुर्गा नर्सरी रोड स्थित सुखाडिया के समाधि स्थल पर शहर जिला कांग्रेस समिति के पदाधिकरिओं एंव शहर के कई प्रबुद्धजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा एंव कई अन्य ने स्व. सुखाडिया को पुष्पाजंलि अर्पित की।
धानमण्डी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर भी उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. सुखाडिया ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के विकास में कई आयाम जोडे। वे एक अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। राजस्थान में मेवाड क्षेत्र के चहुँमुखी विकास में उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए उसकी प्रगति में जो भागीदारी निभाई वह अविस्मरणीय रहेगी।
जयंती के मौके पर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की ओर से मोहनलाल सुखाडिया की स्म़ृति में अंतरिक्ष की उत्पघत्ति विषयक व्याख्यानमाला में विज्ञान, आध्यात्म और चिकित्सा का अद्भुत समावेश मिला।
विवि सभागार में आयोजित इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता् प्रधानमन्त्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. ओ.पी. पांडे, मुख्य अतिथि बडे इमाम साहब उमर अहमद इलियासी तथा विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध कार्डियोलोजिस्टव डॉ. आर. एन. कालरा थे।
इससे पूर्व सुबह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित मोहनलाल सुखाडिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी आयेजित हुआ।
