स्व. श्रीमती हगामी बाई स्मृति चेस कल से
स्व. श्रीमती हगामी बाई चेरीटेबल संस्थान द्वारा स्व. श्रीमती हगामी बाई स्मृति ईनामी ओपन शतरंज प्रतियोगिता कल गुरूवार और मृगनैनी सेवा समिति द्वारा स्व. शोभा पाडोलिया स्मृति ईनामी ओपन चेस चेम्पियनशीप 31 मई शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में आयोजित होगी।

आयोजन प्रमुख जगदीश मंडावरा ने बताया दो दिवसीय यह शतरंज प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 7 चक्रों मे आयोजित होगी जिसमें सभी वर्ग अण्डर 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेगे।
समिति की मंजू राजमाली ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में प्रथम 2 शातिरों व 1 प्रथम बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष को प्रमाण-पत्र व सात्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेगे। इच्छुक खिलाड़ी चैस बोर्ड सहित कल गुरूवार को प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। प्रथम चक्र प्रातः 11:00 बजे खेला जायेगा।