स्व. खेमराज कटारा की 62वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा की 62वीं जयंती पर आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

 | 
स्व. खेमराज कटारा की 62वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा की 62वीं जयंती पर आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

प्रवक्ता शैलेश मिश्रा ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक सज्जन कटारा ने स्व. खेमराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते कहा कि स्व. कटारा ने अपना सम्पूर्ण जीवन आदिवासियों की सेवा में लगा दिया था। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में आदिवासी समाज के विकास हेतु काफी प्रयास किए। इस अवसर पर उन्होंने कटारा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दिलाया। युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कटारा ने स्व. कटारा को आदिवासियों का मसीहा बताते हुए कार्यकर्ताओं को उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष निलिमा सुखाडिय़ा, उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सुखबिर कटारा, मयंक कटारा, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह झाला, प्रताप सिंह चौहान, इंदिरा राजपुरोहित, विरेंद्र वैष्णव, प्रमोद मेनारिया, मोड़ सिंह सिसोदिया, देवेंद्र सिंह शक्तावत, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, पूरण मेनारिया सहित सभी गिर्वा सरपंच, उप सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व कार्यकर्ताओं ने स्व. कटारा को पुष्पांजलि अर्पित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News