3706 करोड़ में यहां बनेगा सेमीकंडक्टर हब ! निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
Udaipur Times, New Delhi, ग्रेटर नोएडा : यूपी वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया कि जेवर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का काम जल्द शुरू हो जाएगा। जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की लागत से HCL-फॉक्सफोन इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड इकाई लगा रही।
मिली जानकारी के अनुसार योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तर प्रदेश की प्रगति से साक्षात्कार कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 644 मेगावाट के डाटा सेंटर प्रस्ताव आ चुके। यूपी में 24,000 से अधिक स्टार्टअप और आठ यूनिकॉर्न हैं।
जानकारी के मुताबिक देश के 60 प्रतिशत मोबाइल फोन के उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी है। यमुना सिटी के सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर यूनिट बनाई जा रही है।
एचसीएल-फॉक्सकॉन परियोजना : जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की लागत से HCL-Foxconn चिप इकाई का निर्माण किया जा रहा है।
उत्पादन में हिस्सेदारी : मुख्यमंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश वर्तमान में देश के लगभग 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का उत्पादन कर रहा है।
अन्य निवेश : क्षेत्र में डेटा सेंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाइयों (जैसे अंबर ग्रुप) के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं।