मानसी भक्ति मण्डल द्वारा संगोष्ठी एंव केक बनाओ प्रतियोगिता
मानसी भक्ति मण्डल, उदयपुर के तत्वावधान में होटल विष्णुप्रिया में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मण्डल की अध्यक्षा रश्मि पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ भक्ति गीतों से हुआ।
मानसी भक्ति मण्डल, उदयपुर के तत्वावधान में होटल विष्णुप्रिया में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मण्डल की अध्यक्षा रश्मि पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ भक्ति गीतों से हुआ।
मण्डल की मंत्री उषा चव्हाण ने बताया कि आगामी क्रिस्मस त्यौहार के उपलक्ष्य में क्रिस्मस ट्री व सांता क्लोज ने चॉकलेट और गिफ्ट बांटे। मण्डल की उपाध्यक्षा लता कर्णावट ने बताया कि केक बनाओं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार क्रमश: चाकलेट केक, फ्रुट केक, पाइनएप्पल केक, स्ट्राबेरी केक व वनीला केक की विजेता क्रमश: ज्योति महनोत, सविता, सीमा बाबेल, नूतन कोठारी, हेमलता इन्द्रावत रहीं।
रश्मि पगारिया ने बताया कि ”कौन बनेगा भाग्यशाली विजेता” प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय सांत्वना स्थान क्रमश: सविता कोठारी, शशि मेहता, रेखा कोठारी, वंदना बाबेल रहीं। इस अवसर पर डे्रस कोड ब्लेक एण्ड व्हाइट और क्रीम रखा गया था। श्रीमती लता कर्णावट ने सभी बहिनों का आभार व्यक्त किया।
सकल जैन समाज की धार्मिक एकल गीत प्रतियोगिता स्वर्गीय छाया जी मुर्डिया की स्मृति में आगामी जनवरी माह की 4 तारीख को रखी गर्इ है, साथ ही नववर्ष के उपलब्क्ष में सामुहिक नवकार मंत्र का जाप सभी जैन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
