वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त

 | 
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा को हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा,  विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विनोद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद श्री धर्मबीर सिंह, हरको बैंक के चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल तथा बैंक के सभी निदेशकगण का हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री देवकांत शर्मा, लंबे समय से भिवानी बार में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उनका प्रमुख उद्देश्य हरको बैंक और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना, आमजन एवं किसानों के हित में प्रभावी कार्य करना तथा बैंक के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देना रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News