सीनियर सिटिज़न केयर का सेमिनार संपन्न
सीनियर सिटिज़न केयर चेरिटेबल ट्रस्ट का विज्ञान भवन में संपन्न हुआ। वक्ता डॉ. राजीव सक्सेना (इएनटी) ने ओल्डऐज में होने वाली बिमारियां, सावधानियों एवं उनके मनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।

सीनियर सिटिज़न केयर चेरिटेबल ट्रस्ट का विज्ञान भवन में संपन्न हुआ। वक्ता डॉ. राजीव सक्सेना (इएनटी) ने ओल्डऐज में होने वाली बिमारियां, सावधानियों एवं उनके मनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।
डॉ. सक्सेना द्वारा वरिस्ठ नागरिकों के पूछे गये इएनटी संम्बंधित समस्याओं का निवारण किया गया। डॉ. सक्सेना द्वारा बताया गया की बुजुर्गो को देर रात तथा सुबह जल्दी गार्डन वाक से बचना चाहिए।
एम एस राठोड द्वारा तनाव पर व्याख्यान दिया गया। राठोड ने बताया की तनाव हमारे आम जीवन, कार्य प्रणाली के परिणाम को अत्यधिक प्रभावित करता है। तनाव की वजह से लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। राठोड ने तनाव के कारण, उनसे बचने के उपाय व निदान के बारे में बताया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने वार्ताकारों का आभार प्रकट करते हुए बताया की हर महीने इसी तरह के सेमिनार आयोजित किये जाएँगे। इसके अलावा योग़ा केम्प व मेडिकल चेक अप केम्प भी नि:शुल्क आयोजित किये जाएँगे।