वरिष्ठ नागरिक व सद्भावना दिवस मनाया

महिला समाज उदयपुर एवं सन्मति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

 | 
sadbhavna diwas

उदयपुर। महिला समाज उदयपुर एवं सन्मति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज सीनियर सिटीजन डे तथा सद्भावना दिवस मनाया गया। महिला समाज उदयपुर की अध्यक्षा श्रीमती माया कुंभट ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पगारिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राजश्री गांधी ने की।

सन्मति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकांता मेहता ने बताया कि कोरोना काल के पश्चात पहली मीटिंग में सभी बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पगारिया ने सीनियर सिटीजन के ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में महिलाओं को पुरस्कृत किया। साथ ही शारदा तलेसरा, श्रीमती चंद्रकला कोठारी, यशवंत भंसाली, इंदिरा बम, मीनू कुंभट आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से शारदा तलेसरा ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रश्मि पगारिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तब ही संभव है जब सशक्त महिला होगी तब ही सशक्त समाज बनेगा उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर एंटरप्रेन्योर की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कई तरह के कोर्स लगा रही हैं। उनमें जुड़ने के लिए कहा तथा बुढ़ापा कैसे सुखमय बने पर चर्चा की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News