वरिष्ठ नागरिकों ने लिया होली मिलन समारोह का आनन्द
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के सदस्यों ने रविवार को येाग सेवा समिति परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में चुटुकले,गीत-संगीत एवं गेम के साथ हर्षोल्लास के साथ यह पर्व धूमधाम से
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के सदस्यों ने रविवार को येाग सेवा समिति परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में चुटुकले,गीत-संगीत एवं गेम के साथ हर्षोल्लास के साथ यह पर्व धूमधाम से मनाया।
समिति के संस्थापक डॅा.सुन्दरलाल दक ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में वरिष्ठ नागरिक जीवन के हर क्षण का आनन्द लेकर सभी को यहीं संदेश देते है कि जीवन के हर पल को आनन्द के साथ जीना चाहिये।
समारोह में मधु चावत ने चुटुकले, शारदा तलेसरा ने सभी सदस्यों को होली के टाईटल, चन्द्रकांता मेहता द्वारा मुक्तक,श्रीमती गिरिजा एवं ममता वर्डिया द्वारा गीत, विमला मेहता एण्ड पार्टी द्वारा समूह गीत,बी.एल.खमेसरा द्वारा होली पर गीत,किरणमल सावनसुखा द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन पर कविता प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर डॅा. सुन्दरलाल दक ने शेर एंव शायरी सुनाकर सभी को गुदगुदाया। महिला सदस्याओं द्वारा सभी के लिए गेम का आयोजन कर सभी को बाल्यावस्था मे पहुंचा दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवदानसिंह तलेसरा ने किया।