वृद्धाश्रम में दी वरिष्ठ नागरिकों को अपार खुशी

राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक दिन बिता कर उन्हें अपने परिवार का अहसास कराया।

 | 

वृद्धाश्रम में दी वरिष्ठ नागरिकों को अपार खुशी

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक दिन बिता कर उन्हें अपने परिवार का अहसास कराया।

राउंड टेबल इंडिया के अनंजय जैन एवं लेडिज सर्किल इंडिया की नेहा कोठारी ने बताया कि इस उम्र में वरिष्ठ नागरिकों को अपनों से बिछुड़़ने का दुख होता है लेकिन वहां जा कर उनके साथ खाना खा कर उन्हें एक पारिवारीक माहौल देने का प्रयास किया।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ नागरिकों के जन्म दिन के मौके पर केक काटकर उन्हें बीते दिनों की याद दिलायी। यह देखकर वे बहुत खुश थे कि अब युवा पीढ़ी आगे आकर इस तरह के समाजोपयोगी कार्य कर रही हैं। युवा पीढ़ी के साथ समय बिता कर हमें गर्व की अनुभूति हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News