रन फाॅर पीस में दौड़े सीनियर सिटीजंस

सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक के चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय जैन संघटना के सहयोग से शनिवार सुबह फतहसागर पाल किनारे सीनियर सिटीजंस के लिए दौड़ ‘रन फाॅर पीस‘ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 900 वृद्धजनों ने हिस्सा

 | 
रन फाॅर पीस में दौड़े सीनियर सिटीजंस

सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक के चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय जैन संघटना के सहयोग से शनिवार सुबह फतहसागर पाल किनारे सीनियर सिटीजंस के लिए दौड़ ‘रन फाॅर पीस‘ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 900 वृद्धजनों ने हिस्सा लिया। बच्चों की दौड़ की तरह सीनियर सिटीजंस में भी भागमभाग रही।

मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि जैन समाज के वृद्धजनों का इतनी संख्या में यहां पहुंचना अपने आप में गर्व का प्रतीक है। यह देखकर ही मन प्रफुल्लित होता है कि हम अनेकांतवाद के प्रणेता भगवान महावीर के सिद्धांतों को कितना मानते हैं?

परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि फोर्टिस हाॅस्पिटल एवं कमल हिंगड़ कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रायोजित इस दौड़ में अलसुबह 6.30 बजे से लोगों का पहुंचना आरंभ हो गया था। दौड़ के संयोजक अविनाश चावत एवं प्रवीण नवलखा ने रजिस्ट्रेशन किए और ठीक 7.30 बजे महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने पहले महिलाओं और फिर पुरूषों की दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए हर मानव को भगवान महावीर के सिद्धांतों को अंगीकार करने की आवश्यकता जताई।

रन फाॅर पीस में दौड़े सीनियर सिटीजंस

नाला गिरने के छोर से शुरू हुई दौड़ देवाली छोर पर समाप्त हुई जहां पुरस्कार समारोह हुआ। संचालन महेन्द्र तलेसरा ने किया। आभार भारतीय जैन संघटना के सचिव अभिषेक संचेती ने व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News