वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान बने आई ऍफ़ डब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष

लेकसिटी के जानेमाने एवं वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान को आई ऍफ़ डब्ल्यू जे (इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट) की उदयपुर इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठोड ने वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान को नियुक्ति पत्र देते हुए उदयपुर में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का दायित्व सौंपा है।आई ऍफ़ डब्ल्यू जे देश में श्रमजीवी पत्रकारों का एक मात्र संगठन है। जो पत्रकार हितों एवं कल्याण के लिए सदैव संघर्षरत रहा है।

 | 
वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान बने आई ऍफ़ डब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष

लेकसिटी के जानेमाने एवं वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान को आई ऍफ़ डब्ल्यू जे (इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट) की उदयपुर इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठोड ने वरिष्ठ पत्रकार अख्तर खान को नियुक्ति पत्र देते हुए उदयपुर में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का दायित्व सौंपा है। नवनियुक्त अख्तर खान शीघ्र ही उदयपुर जिले एवं उपखण्ड की कार्यकारणी की घोषणा करेगें।

उल्लेखनीय है कि इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट ( आई ऍफ़ डब्ल्यू जे ) देश में श्रमजीवी पत्रकारों का एक मात्र संगठन है। जो पत्रकार हितों एवं कल्याण के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। खान की नियुक्ति पर जिले के समस्त पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News