सीनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 15 को
जिला पॉवर लिफ्टिंग उदयपुर के तत्वावधान में रविवार दिनांक 15 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे से लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सीनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
जिला पॉवर लिफ्टिंग उदयपुर के तत्वावधान में रविवार दिनांक 15 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे से लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सीनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इछुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि खेल अधिकारी अमृत कल्याणी को 15 जुलाई, रविवार को प्रातः 9.00 बजे तक लव कुश स्टेडियम में जमा करवा सकते हे। प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी, प्रतियोगियों का वजन प्रतियोगिता स्थल पर प्रातः 9.00 बजे से लिया जायेगा।
साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जायेगा चयनित टीम बीकानेर में 23 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।