संवेदनशील, पारदर्शितापूर्ण व जवाबदेही सरकार का लक्ष्य पूरा: गिरिजा व्यास
चितौड सांसद डॉ गिरिजा व्यास ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से मुखातिब होते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जा रही योजनाओ की सफलतओ के बारे मे बताया।

चितौड सांसद डॉ गिरिजा व्यास ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से मुखातिब होते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जा रही योजनाओ की सफलतओ के बारे मे बताया।
सांसद व्यास ने कहा कि केन्द्र सरकार ने युपीए-2 ने 4 वर्ष पुरे किये है, इन वर्षों में सरकार के द्वारा आम जनता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को लागु किया गया है, जिससे आज देश की विकास दर मे बढोतरी हुई है।
केन्द्र सरकार ने सदैव सभी राज्यों को समान माना है जिससे देश के सभी राज्यों का विकास सम्भव हो पाया है। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है जिसमे संवेदनशील, पारदर्शितापूर्ण व जवाबदेही सरकार का जो लक्ष्य था जिससे उन्होने वादा निभाते हुए पुरा किया गया है।
सरकार के इस बार विकास कार्य भी खुब किये गये हैं, जिससे राज्य की चिकित्सा, शिक्षा, सडकें व बेहतर प्रशासन संभव हो पाया है। सरकार के द्वारा निःशुल्क दवा जांच योजना, वृद्वावस्था पेंशन, बीपीएल को सस्ते आवास सहित विद्यार्थियो को टेबलेट, लेपटाप बांटे जा रहे हैं।
इस दौरान व्यास ने कहा कि फुड सिक्यूरिटी बिल के मानुसन सत्र में आने की पूरी संभावना है। पिछली बार भी भाजपा द्वारा विरोध के लोकपाल बिल पास नहीं हो पाया था। व्यास ने देश में बढते महिला अपराधों व नक्सलवद से लडने के लिए कडे कानुन की आवश्यकता की बात भी कही।
रेडियोग्राफर्स की हडताल पर बोलते हुए उन्हाने कहा कि सरकार के द्वारा एसोसियशन से वार्ता जारी है और सकारात्मक फैसले आने की उम्मीद है।
