राउण्ड टेबल इण्डिया व एलसीआई का सेवा सप्ताह प्रारम्भ

राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किल आॅफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आज

 | 
राउण्ड टेबल इण्डिया व एलसीआई का सेवा सप्ताह प्रारम्भ

राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किल आॅफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आज से सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई। जिसमें प्रथम दिन रक्तदान शिविर एंव पौधरोपण कार्यक्रम से हुई।

उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल की चेयरपर्सन दीप्ति सिंघवी ने बताया कि महाराणा भूपाल हाॅस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने जरूरतमंदो के लिये रक्तदान किया। तत्पश्चात चित्रकूटनगर स्थित पेसिफिक कृषि काॅलेज के सामने सड़क पर 50 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर राउण्ड टेबल इण्डिया 234,253 एवं 206 के चेयरमेन कपिल सुराणा, युद्धवीरसिंह शक्तावत, अजयराज आचार्य सहित अनेक टेबलर व सर्कलर सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News