सेवारत आयुष चिकित्सकों ने भी मांगा केन्द्रीय वेतनमान

राजस्थान आयुष चिकित्सक महासंघ जिला शाखा उदयपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन देकर मांग की है कि केन्द्रीय आयुष विभाग के अनुसार राजस्थान में सेवारत आयुर्वेद, होम्यो, यूनानी एवं सिद्धा चिकित्सकों को भी तद्नुसार केन्द्रीय वेतनमान दिया जायें।

 | 

आयुष चिकित्सक महासंघ जिला संयोजक डॉ. बाबूलाल जैन व सहसंयोजक डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुष चिकित्सको के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव हो रहा है जिससे दूरस्थ ग्रामीण व आदिवासी जनता को सेवा में मानसिक हानि हो रही है। आयुष चिकित्सको द्वारा केन्द्रीय तर्ज पर प्रदान कराने के आदेश की मांग की है।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. रामवीर शर्मा, डॉ. हरिमोहन मीणा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. सुहास अग्रवाल आदि प्रमुख थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News