उदयपुर में सात दिनों तक होगा सेवन डी सिनेमा का निशुल्क प्रसार

नवीनतम तकनीक से निर्मित सेवन डी मूवी का उदयपुर वासियों के लिए शुक्रवार से सात दिन के लिए निःशुल्क प्रसारण फतहसागर की पाल पर किया जाएगा।  सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से दिखाई जाने वाली हाईटेक मूवी में उच्च तकनीक आधारित इस मूवी से युवाओं के साथ ही आमजन को मनोरंजन का अनूठा अनुभव होगा।पिछले दिनों उदयपुर में आयोजित डिजीफेस्ट में भी इस तकनीक पर आधारित मूवी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया था।

 | 
उदयपुर में सात दिनों तक होगा सेवन डी सिनेमा का निशुल्क प्रसार
नवीनतम तकनीक से निर्मित सेवन डी मूवी का उदयपुर वासियों के लिए शुक्रवार से सात दिन के लिए निःशुल्क प्रसारण फतहसागर की पाल पर किया जाएगा।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से दिखाई जाने वाली हाईटेक मूवी में उच्च तकनीक आधारित इस मूवी से युवाओं के साथ ही आमजन को मनोरंजन का अनूठा अनुभव होगा।पिछले दिनों उदयपुर में आयोजित डिजीफेस्ट में भी इस तकनीक पर आधारित मूवी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया था।
उपनिदेशक(आईटी) सुश्री शीतल अग्रवाल ने बताया कि दर्शकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उन्होने बताया कि सेवन डी मूवी के लिए 16 सीटर की वेन पूरी तरह वातानुकूलित रहेगी। करीब 3 से 4 मिनट की एक मूवी रहेगी। मूवी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दिखाई जाएगी। प्रवेश के लिए आमजन को अपनी कोई भी एक आईडी साथ लानी होगी। एक व्यक्ति को एक ही बार मूवी देखने का अवसर मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News