सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन

गुरुनानक कन्या महाविद्यालय कि एन.एस.एस इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन तीतरड़ी स्थित अम्बामाता घाटी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संस्थान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने किया।

 | 

संस्था प्राचार्य प्रो. एन एस राठोड़ ने बताया कि स्वयंसेविकाएं सात दिनों तक गाँव में रहकर साफ सफाई एवं रहन सहन के बारे में जानकारी  एकत्रित करेंगी।

ग्राम सरपंच दलु बाई ने भी स्वंसेविकाओ को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा पानेरी एवं वंदना गुर्जर ने किया। धन्यवाद एन.एस.एस प्रभारी अनीता चौबीसा ने दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News