मधुमेह जागरूकता पर सात दिवसीय कार्यक्रम कल से, 17 को होगी 'शक्कर से टक्कर'

पिछले कुछ वर्षो से दिनों दिन बढ़ रही मधुमेह रोगियों की संख्या में कमी लाने हेतु शहर में रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मधुमेह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत रोटरी क्लब उदयपुर, हिन्दुस्तान जिंक-वेदान्ता ग्रुप व एमएमएस डी एन्डोक्राइन एण्ड डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 नवंबर तक मधुमेह जागरू:कता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे।

 | 

पिछले कुछ वर्षो से दिनों दिन बढ़ रही मधुमेह रोगियों की संख्या में कमी लाने हेतु शहर में रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मधुमेह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत रोटरी क्लब उदयपुर, हिन्दुस्तान जिंक-वेदान्ता ग्रुप व एमएमएस डी एन्डोक्राइन एण्ड डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 नवंबर तक मधुमेह जागरू:कता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे।

इसी कड़ी में कार्यक्रमों की शुरूआत 11 नवंबर से रक्त शुगर जांच एवं मधुमेह पाठ्य सामग्री वितरण से होगी।

क्लब अध्यक्ष बी.एल. मेहता ने बताया कि डायबिटीज एवं हार्मोन्स रोग विशेषज्ञ डॅा. डी.सी. शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस जागरूकता अभियान में 11 से 15 नवंबर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर रक्त शुगर जांच एवं मधुमेह पाठ्य सामग्री वितरण की जाएगी ताकि मधुमेह के प्रति जनता जागबरूक हो सकें।

कार्यक्रम संयोजक डॅा. डी.सी.शर्मा ने बताया कि भारत में तेजी से बए़ती जा रही मधुमेह बीमारी की रोकथाम के लिए अब आवश्यक कदम उठायें जाने चाहिए। इसी के तहत 11 नवंबर को फतहपुरा स्थित आलोक स्कूल फतहपुरा विद्यालय परिसर में स्कूली विद्यार्थियों को प्रात: साढ़े आठ बजे मधुमेह के बारें में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

14 नवंबर को प्रात: 11 बजे अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति से ‘कदम से कदम मिलायें,डाबिटीज दूर भगायेंÓ सन्देश के साथ शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों, आलोक इन्टरेक्ट के सदस्यों, वेदान्ता हिन्दस्तान जिंक लिमिटेड, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, इण्डियन मेडीकल एसोसिएशन सहित अनेक स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा डायबिटीज रोकथाम हेतु एक पदयात्रा निकाली जाएगी।

उन्होनें बताया कि इसी दिन दोपहर 1 बजे विज्ञान समिति में ही शहर के समस्त नर्सिंगकर्मियों एवं शहर के नर्सिंग इन्स्टीट्यूट के छात्रों के लिए डायबिटीज फोर नेशनल एज्यूकेशन कार्यकम आयोजित किया जाएगा।

14 नवंबर को ही सांय 7 बजे आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के साथ ही इण्डियन मेडीकल एसोसिएशन के सहयोग से मधुमेह के ईलाज में काम में ली जा रही नवीनतम जानकारी प्रदान की जाएगी।

क्लब सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया कि 16 नवंबर को मधुमेह रोग से पीडि़त बच्चों एवं परिवार की नि:शुल्क रक्त जांच एवं मधुमेह के बारें में विस्तृत जानकारी देने हेतु सांय 4 बजे डॅा. डी.सी.शर्मा द्वारा आयड़ पुलिया स्थित सृजन हॉस्पीटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मधुमेह पर चित्रकला एवं अनेक प्रतियागिताएं आयोजित की जाएगी।

डॅा. शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर रविवार को प्रात: साढ़े आठ बजे से टाऊनहॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर मधुमेह जागरूकता को लेकर मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत शिविर में भाग लेने वालों के लिए नि:शुल्क रक्तशुगर जांच, नि:शुल्क चाय, अल्पाहार, शुगर फ्री हलवा एवं खीर उपलब्ध करायी जाएगी।

टाऊनहॉल रंगमंच पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में योग साधना एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मधुमेह के बचाव पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी टिप्स दिये जाऐंगे। शहर के प्रतिष्ठित रंगमंचीय कलाकारों द्वारा मधुमेह पर रचित शक्कर से टक्कर सहित  4 लघु हास्य नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएगी। स्थानीय एवं बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मधुमेह के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

गृह विज्ञान महाविद्यालय छात्राओं द्वारा मधुमेह पर आधारित भोजन सामग्री की प्रदर्शनी लगायी जाएगी तथा स्कूली छात्रों के बीच पोस्टर, स्लेागन, प्रदर्शनी पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मधुमेह बीमारी में काम आने वाले नवीनतम उपकरणों की जानकारी देने हेतु विभिन्न फार्मा कम्पनियों द्वारा उन उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

इसके अलावा डायबिटीज एकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में सिटी पैलेस, सुखाडिय़ा सर्किल एवं शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर नीली रोशनी की जाएगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal