हनुमान जयंति पर सात दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम
बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंति के अवसर पर सात दिवसीय जनजागरूकता समारोह का आगाज शनिवार को सुबह 09 बजे सेक्टर 11 स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीराम परिवार पोस्टर विमोचन एवं महाआरती से किया गया ।

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंति के अवसर पर सात दिवसीय जनजागरूकता समारोह का आगाज शनिवार को सुबह 09 बजे सेक्टर 11 स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीराम परिवार पोस्टर विमोचन एवं महाआरती से किया गया ।
संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि श्री राम परिवार व हनुमान जी के स्टीकर व पोस्टर का विमोचन किया गया तथा हनुमान चालीस पाठ महाआरती की गई । इस अवसर पर करणवीर सिह राठौडद्व सुनिल कालरा, गुलाब सिंह राठौड, दीपक मेनारिया, नाथु सेन, घनश्याम सिंह भीण्डर तथा मन्दिर के पुजारी रतनलाल पालीवाल सहित भक्तजन उपस्थित थे।
बावडी सफाई आज सम्भाग अध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि रविवार को प्रातः 7.30 बजे सर्वऋतु विलास स्थित बावडी जनजागरूकता अभियान के तहत सफाई की जायेगी ।