आबादी क्षेत्र में सात फिट लम्बा मगरमच्छ घुसा

सगरोदा गांव के पास आबादी क्षेत्र में एक मगरमच्छ घुस गया जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 7 फिट लम्बे और 50 किलोग्राम वज़नी मगरमच्छ ने एक कुत्ते को भी अपना शिकार बना डाला।

 | 

आबादी क्षेत्र में सात फिट लम्बा मगरमच्छ घुसा

उदयपुर 15 अक्टूबर 2019। सगरोदा गांव के पास आबादी क्षेत्र में एक मगरमच्छ घुस गया जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 7 फिट लम्बे और 50 किलोग्राम वज़नी मगरमच्छ ने एक कुत्ते को भी अपना शिकार बना डाला।

गांव वालों ने आबादी क्षेत्र में मगमच्छ की सूचना वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौर को दी। पदम् सिंह राठोड और उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर रेंजर दिलीप गुर्जर के दिशनिर्देश में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया औऱ मगरमच्छ को पकड़ कर बागदरा नेचर पार्क में छोड़ा दिया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि मगरमच्छ लगभग 7 फ़ीट लंबा था और 50 किलो वजनी था और एक कुत्ते का अपना शिकार किया था आबादी में आ जाने से गांव वालो की नज़र उस पर पड़ गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News