सुविवि के सात शिक्षकों को शोध के लिए यूजीसी के बड़े प्रोजेक्‍ट मिले

सुखाडिया विश्‍वविद्यालय में कार्यरत विभिन्‍न विभागों के शिक्षकों को विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से इस बार कई शोध परियोजनाएं स्‍वीकृत हुई हैं।

 | 

सुखाडिया विश्‍वविद्यालय में कार्यरत विभिन्‍न विभागों के शिक्षकों को विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से इस बार कई शोध परियोजनाएं स्‍वीकृत हुई हैं।

सामाजिक‍ विज्ञान एंव मानविकी महाविद्यालय के डीन प्रो शरद श्रीवास्‍तव ने बताया कि उनके कालेज से बडे और छोटे प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत हुए है। इसमे हिन्‍दी विभाग के प्रो माधव हाडा को मुनि जिनविजय के जीवन कार्यों पर काम करने के लिए साढे छह लाख, समाज शास्‍त्र विभाग के प्रोपीएम यादव को सूचना प्रौद्योगिकी के आदिवासी क्षेत्रों में प्रभाव पर साढे आठ लाख, संस्‍कृत विभाग के प्रो नीरज शर्मा को संस्‍कृत साहित्‍य के सतत विकास पर शोध पर साढे सात लाख, प्राकृत साहित्‍य पर अध्‍ययन के लिए डा जिनेन्‍द्र जैन को पांच लाख रुपए तथा हिन्‍दी विभाग के डा नवीन नन्‍दवाना को दादूदयाल पर अध्‍ययन के लिए एक लाख रुपए की स्‍वीकृति प्राप्‍त हो गई है।

इसी प्रकार प्रबन्‍ध अध्‍ययन संकाय के डा हनुमान प्रसाद को वित्‍तीय साक्षरता पर शोध के लिए साढे छह लाख तथा विज्ञान महाविद्यालय के फिजिक्‍स विभाग के डा महेन्‍द्र सिंह ढाका को पतली फिल्‍मों के विकास में सौर ऊर्जा का योगदान पर 12 लाख रुपए की स्‍वीकृति यूजीसी ने मेजर प्रोजेक्‍ट के तौर पर दी है।

कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी ने सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News