सात दिवसीय नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर 15 से

लायन्स क्लब हिरण मगरी, लायन्स हिरणमगरी चेरिटेबल ट्रस्ट, चितरंजन मोबाईल सर्जिकल यूनिट, आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज एवं अलख नयन मंदिर के साझे में 15 दिसम्बर से सात दिवसीय सर्जिकल चिकित्सा शिविर ऋषभदेव स्थित गुरूकुल ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा।

 | 

लायन्स क्लब हिरण मगरी, लायन्स हिरणमगरी चेरिटेबल ट्रस्ट, चितरंजन मोबाईल सर्जिकल यूनिट, आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज एवं अलख नयन मंदिर के साझे में 15 दिसम्बर से सात दिवसीय सर्जिकल चिकित्सा शिविर ऋषभदेव स्थित गुरूकुल ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि शिविर में 15 एवं 16 दिसम्बर को चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर ऑपरेशनके लिए चयनित रोगियों को भर्ती किया जाएगा। शिविर में हर्निया, एपेन्डिक्स, मस्सा, भगन्दर, पथरी, गांठे, महिलाओं के लिए डी एण्ड सी,बच्चेदानी व अन्य प्रकार की बीमारियां के ऑपरेशन, मोतियाङ्क्षबद, कालापानी के नि:शुल्क ऑपरेशन किये जाऐंगे। क्लब सचिव इन्दिरा कोठारी ने बताया कि शिविर में खून,पेशाब, वीय एवं अन्य प्रकार की जांचे भी नि:शुल्क की जाएगी। लायन्स चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन अरविन्द शर्मा ने बताया कि शिविर में रोगियों की एक्सरे एंव इसीजी की जंाचे भी नि:शुल्क की जाएगी।

चिकित्सकों द्वारा रोगियोंं को मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा, नि:संतानता हेतु नि:शुल्क सलाह एवं उचित ईलाज की जानकारी दी जाएगी। चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव प्रकाश लोढ़ा ने बताया कि बहिरंग रोगियों की जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा।

शिविर में ऑपरेशन के लिए भर्ती रोगियों को दवा, बिस्तर एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर में उन्हीं रोगियों को भर्ती किया जाएगा जिनका शिविर में ऑपरेशन संभव होगा। नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के बाद धूप के चश्में नि:शुल्क प्रदान किये जाऐंगे।

शिविर में लायन्स क्लब ऋषभदेव कें अलावा सीएमएचओ डॉ.संजीव टांक, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.पी.सिंह,चितरंजन भ्रमणशील इकाई के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सामर का भी सहयोग रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News