सात वर्षीय हीरेन ने रियलिटी शो में बनायी टॉप 30 में जगह
शहर का नन्हा 7 वर्षीय बालक हीरेन जोधवानी ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़ा कलाकार नामक रियलिटी शो में देश में अपनी कला के दम पर टॉप 30 में स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। एपिसोड शनिवार को रात्रि 8 बजे प्रसारित होगा।
शहर का नन्हा 7 वर्षीय बालक हीरेन जोधवानी ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़ा कलाकार नामक रियलिटी शो में देश में अपनी कला के दम पर टॉप 30 में स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। एपिसोड शनिवार को रात्रि 8 बजे प्रसारित होगा। मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि शहर के इस नन्हे कलाकार हीरेन ने शुरूआत में ही अपनी कला का प्रदर्शन किया तो जज भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकें। जिस कारण इस शो के लिए देश भर से लगभग 7 हजार से अधिक बालक-बलिकाओं ने ऑडिशन दिया जिसमें हीरेन ने टॉप 30 में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा।
